Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर
  • नालंदा जिले के एक मध्य विद्यालय कला कैला में मिड-डे मील के बाद 3 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, जांच शुरू

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

Donald Trump Warns Iran
देश-विदेश

Donald Trump Warns Iran: अगर ईरान ने अमेरिका पर हमला किया… तो अंजाम ऐसा होगा जो दुनिया ने कभी नहीं देखा!” – डोनाल्ड ट्रंप की जबरदस्त चेतावनी

By अंग इंडिया न्यूज़
June 15, 2025 1 Min Read
0

नई दिल्ली: Donald Trump Warns Iran मध्य पूर्व की जलती जंग के बीच अमेरिका ने अब खुलकर चेतावनी दी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दो टूक शब्दों में कहा है – “अगर ईरान ने अमेरिका पर हमला किया, तो अमेरिका की सेना ऐसा जवाब देगी जो इतिहास में कभी नहीं देखा गया होगा।” उन्होंने यह भी साफ किया कि शनिवार रात इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए जबरदस्त हवाई हमले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी – ऐसे में अमेरिका को निशाना बनाना “खतरनाक भूल” होगी।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर आग उगलते हुए कहा कि अमेरिका ईरान और इजरायल के बीच शांति समझौता कराने को तैयार है, लेकिन अगर अमेरिका पर उंगली भी उठी, तो ईरान को उसका अंजाम भुगतना होगा। इधर इजरायल ने लगातार तीसरी रात ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के तहत तेहरान में ईरान के परमाणु ठिकानों, रक्षा मंत्रालय और ऊर्जा केंद्रों को तबाह कर दिया। जवाब में ईरान ने भीषण पलटवार करते हुए इजरायल की ऊर्जा व्यवस्था और सैन्य ईंधन केंद्रों को मिसाइलों और ड्रोन से तहस-नहस करने का दावा किया है।

ईरान ने सिर्फ इजरायल को नहीं, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस को भी चेताया है—अगर उन्होंने ईरान के हमलों में रुकावट डाली, तो उनके सैन्य ठिकाने और युद्धपोत सीधे निशाने पर होंगे। यह युद्ध अब एक बड़े भू-राजनीतिक विस्फोट की ओर बढ़ रहा है, जहां एक चिंगारी पूरी दुनिया को जला सकती है। सवाल अब यह नहीं कि युद्ध रुकेगा या नहीं… सवाल यह है कि दुनिया इसके लपटों से कितनी बच पाएगी?

Tags:

Donald Trump Warns Iran
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Better Health
Previous

Better Health: हर महीने तीन दिन चलेगा ‘सुरक्षित मातृत्व अभियान’, बिहार में 61 हज़ार हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की हुई पहचान – अब समय रहते होगा इलाज!

Next

SAHARSA NEWS : मकान बनाने की विवाद में मारपीट की घटना में

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}