बेटी के सेक्स रैकेट में फंसने की झूठी खबर से शिक्षिका की मौत, साइबर ठग ने दी थी सूचना

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : आगामी बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर जन सुराज ने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। जनसुराज किसी भी राजनीतिक दल को गिराने एवं पटकने नहीं आए हैं। हम जनसुराज के मुहिम से बिहार को बदलने के लिए आए हैं।इसमें आपका साथ भी आवश्यक है। इस चुनाव के माध्यम से बिहार में अवश्य सकारात्मक बदलाव होगा। उक्त बातें जनसुराज प्रदेश अध्यक्ष उदय  सिंह ने रविवार को परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं दो दिनों से कोसी क्षेत्र में भ्रमण कर रहा हूं। यहां के लोगों से मेरा व्यक्तिगत संबंध एवं लगाव है। मैं इस दौरे से काफी संतुष्ट हूं। यहां की जिला अध्यक्ष एवं जनसुराज की टीम द्वारा बृहद बैठक का आयोजन किया गया। वही इस बैठक के माध्यम से कोसी क्षेत्र के साधारण लोगों से मिलने एवं बात साझा करने का अवसर मिला।मैं बहुत प्रसन्न एवं आश्वस्त हूं की कोशी क्षेत्र के पिछड़े वंचित एवं कमजोर लोगों में भी बिहार की बदहाली की काफी समझ है। इसके साथ ही वे लोग भी जनसुराज के संबंध में काफी कुछ जानते हैं। साथ ही प्रशांत किशोर के बात से लोग प्रभावित हैं जिसके कारण हम आश्वस्त हैं कि बिहार में सकारात्मक बदलाव होगा। आगे हमें अधिक से अधिक लोगों से संपर्क करना है। जनता की समस्या और मुद्दे पर आगे बढ़ाना है। सिंह ने कहा कि आजकल चुनाव में सभी दल एवं नेताओं की पसंद के उम्मीदवार उतारे जाते हैं। वही जनता की पसंद के उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि कोई भी पार्टी ऐसे उम्मीदवार को उतारे जो स्थानीय स्तर पर लोगों का विकास कर सके। उन्होंने कहा कि नेताओं द्वारा संविधान की काफी दुहाई दी जाती है लेकिन किसी भी राजनेता को संविधान की प्रस्तावना तक याद नहीं है।वही बजट पर चर्चा संवाद बहस टिप्पणी भी नहीं होती है। उन्होंने कहा कि अच्छे विधायक या सांसद नहीं होने पर विकास कार्य बाधित होता है। उन्होंने कहा कि राज्य की आवश्यकता एवं क्षेत्र की पसंद का प्रत्याशी होना चाहिए। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि हम किसी भी राजनीतिक दल को गिराने पछाड़ने या पटकने नहीं आए हैं। हमारी किसी भी राजनीतिक दल से कोई लड़ाई नहीं है। हम कोई तीसरा फ्रंट नहीं है। हम अपनी बात संवाद के माध्यम से जनता के बीच दे रहे हैं। हम किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे बल्कि हमारा दरवाजा खुला हुआ है। सही सोच सही लोग एवं सामूहिक प्रयास के माध्यम से ऐसे आज किसी भी दल या नेता को शामिल नहीं करेंगे। जो समाज का दुश्मन है। उन्होंने कहा कि यदि विचारों का मिलन है तो पार्टी में विलय कर लीजिए।हमलोग कीसी से कोई गठबंधन नही करेंगे।क्योंकि गठबंधन ठगबंधन है।वही उन्होंने कहा कि चुनाव में सभी पार्टी जनता की समस्याओं एवं मुद्दों पर कोई बात नहीं करके मूल समस्याओ एवं मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अनाप-शनाप बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकर के अपमान का मुद्दा केवल राजनीतिक लाभ लेने के लिए किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर की गरिमा को कोई ठेस नहीं पहुंचा सकता है। एनडीए और इंडी गठबंधन सभी एक हैं।दोनो 5-5 साल लूटने में एक दूसरे को दोस्त नजर आ रहे हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर