SAHARSA NEWS/अजय कुमार,सिमरी बख्तियारपुर ; बख्तियारपुर थाना पुलिस ने भटौनी गांव में एक घर के पीछे झाड़ी में छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। हालांकि पुलिस को देख कर कारोबारी भागने में सफल रहा। बख्तियारपुर थाना में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि बख्तियारपुर थानाध्यक्ष को गुरुवार देर शाम सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के भटौनी गांव में एक शराब कारोबारी घर के पीछे झाड़ी में भाड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब का भंडारण कर रखा है। सूचना के सत्यापन उपरांत थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने थाना में पदस्थापित पुअनि नरेंद्र सिंह को छापेमारी करने का निर्देश दिया।

निर्देश के आलोक में जब पुलिस बल भटौनी गांव स्थित शराब तस्कर के घर पहुंची तो पुलिस को देखकर शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जिसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई तो उसके घर के पीछे स्थित झाड़ी से अलग अलग ब्रांड के कुल चालीस कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की छापेमारी को देख कर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद आसपास के लोगों से शराब कारोबारी का नाम पूछने पर जगदीश साह का पुत्र पिंटू कुमार का नाम बताया गया। एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि फरार शराब कारोबारी के विरुद्ध मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *