PURNIA NEWS : रानीपतरा में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र, डीएम ने भूमि चिन्हांकन का दिया निर्देश

PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने विद्युत विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान रानीपतरा, पूर्णिया पूर्व में आर.डी.एस.एस. योजना के अंतर्गत प्रस्तावित 33/11 के.वी. विद्युत शक्ति उपकेंद्र के निर्माण को लेकर अहम निर्णय लिया।

उन्होंने अंचल अधिकारी पूर्णिया पूर्व को निर्देश दिया कि उपयुक्त सरकारी भूमि चिन्हित कर शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए, ताकि उपकेंद्र निर्माण की प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके और क्षेत्र के लोगों को बेहतर विद्युत सुविधा मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *