SAHARSA NEWS : डीएम ने मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाएं की समीक्षा बैठक की

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित बैठक में प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जिला के समेकित विकास प्रयोजनार्थ की गई घोषणाओं की अद्यतन क्रियान्वयन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए।इस संदर्भ में ज्ञात हो की दिनांक:23.01.25 को सम्पन्न प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा तिलावे नदी के उड़ाही/नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्टॉर्मवाटर ड्रेनेज तंत्र के विकास/मां उग्रतारा धाम क्षेत्र को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने/प्रमंडल स्तरीय खेल परिसर के विकास/शहर अंतर्गत बंगाली बाजार में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण/सत्तर कटैया प्रखण्ड के ओकाही ग्राम से चैनपुर होते हुए कोपरिया तक वाटर चैनल की उड़ाही/बनमा ईटहरी एवं सतरकटैया में प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण एवं जिलांतर्गत वर्तमान हवाई अड्डा पर छोटे विमानों के संचालन हेतु उड़ान योजना में इसे शामिल करने हेतु केंद्र सरकार से अनुरोध।

समीक्षात्मक बैठक के दौरान उक्त वर्णित घोषणाओं के प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उक्त वर्णित घोषणाओं के संदर्भ में शेष कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।बैठक में अपर समाहर्ता श्री निशांत/वरीय उप समाहर्ता श्री अमित कुमार/निदेशक डीआरडीए/सहायक अभियंता,स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन,सहरसा/जिला खेल पदाधिकारी/कार्यपालक अभियंता,भवन प्रमंडल/प्रभारी पदाधिकारी,राजस्व शाखा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon