SAHARSA NEWS : स्निग्धा सिंह ने नीट में लहराया परचम,प्रथम प्रयास में हासिल किए 551 अंक

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : स्थानीय व्यवहार न्यायालय के वरीय अधिवक्ता और एजीपी अभय कुमार सिंह की भतीजी स्निग्धा सिंह ने नीट 2025 की परीक्षा में प्रथम प्रयास में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 551 अंक प्राप्त किए हैं। जिसके बाद उनका ऑल इंडिया रैंकिंग 11, 653वां स्थान रहा है। जबकि सामान्य श्रेणी उन्हें 5,133वां रैंक मिला है।स्निग्धा के पिता संजय कुमार सिंह एलआईसी के अभिकर्ता हैं। जबकि माता सरिता सिंह राजेंद्र मध्य विद्यालय कायस्थ टोला में शिक्षिका हैं।उनकी इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं बल्कि गांव और शहर का प्रसिद्ध पुराने मुहल्ला कायस्थ टोला भी गौरवान्वित हुआ है।

उन्हें बधाई देते चाचा-चाची, भाई-भाभी, बहन सहित पूरे परिवार ने इस सफलता पर खुशी जताई है। अधिवक्ता अभय कुमार सिंह ने बताया कि स्निग्धा की मेहनत, लगन और अनुशासन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। उनकी सफलता पर क्षेत्रवासियों ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगी।उन्हें बधाई देने का तांता लगा रहा।कायस्थ टोला स्थित आवास पर जाकर शुभकामना देने में वरीय अधिवक्ता अमोद कुमार सिंह, अधिवक्ता ज्योति कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अखिलेश कुमार वर्मा, पम्पल कुमार सिंह, कुमार जयंत, अमित कुमार, जवाहर यादव, राजीव रंजन, संतोष मुंशी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *