PURNIA NEWS : शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल के निदेशक इंजीनियर विनीत कुमार सिंह को मिला ‘आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड 2025’

PURNIA NEWS : सिलीगुड़ी स्थित होटल कोर्टयार्ड मैरियट में आयोजित प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के 13वें राष्ट्रीय सम्मेलन 2025 के दौरान जलालगढ़ स्थित ऑक्सफोर्ड इंग्लिश स्कूल के निदेशक इंजीनियर विनीत कुमार सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए आउटस्टैंडिंग लीडरशिप अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन आईजी विकास वैभव, सांसद तारिक अनवर, एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समाइल अहमद, राष्ट्रीय सचिव मार्विन कोविल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फादर पीटर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने प्रारंभिक शिक्षा में गुणवत्ता और निजी विद्यालयों के योगदान की सराहना करते हुए सरकार से उन्हें सहयोगी दृष्टिकोण से देखने की अपील की। समारोह में देशभर से आए शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में पूर्णिया जिला इकाई के संयुक्त सचिव और ऑक्सफोर्ड स्कूल के निदेशक इंजीनियर विनीत कुमार सिंह को आईजी विकास वैभव और सैयद समाइल अहमद ने स्वयं सम्मानित किया। सम्मान पाकर उन्होंने इसे विद्यालय की टीम और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम बताया और कहा कि यह पुरस्कार उनके कार्य के प्रति ऊर्जा और संकल्प को और मजबूत करेगा। इस उपलब्धि पर सामाजिक और राजनैतिक हस्तियों की ओर से शुभकामनाओं का तांता लगा है और विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon