Purnia News: लक्ष्मीपुर छर्रापटी पंचायत में बिहार सरकार भवन की जमीन के निरीक्षण को पहुंचे एसडीएम

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News प्रखंड के लक्ष्मीपुर छर्रापटी पंचायत में बिहार सरकार भवन के लिए मुखिया द्वारा सुझायी गई बिहार सरकार की जमीन के निरीक्षण के लिए एसडीएम अनुपम , डीसीएलआर विनय कुमार, सीओ शिवानी सुरभि सहित अन्य कर्मी पंचायत के छर्रापटी पांचूटोला गांव पहुंचे तथा जमीन का निरीक्षण किया। तय हुआ कि इसी जमीन पर बिहार सरकार भवन बनेगा। मुखिया सुलोचना देवी, सामाजिक कार्यकत्र्ता पप्पू मंडल ने बताया कि पंचायत में पंचायत सरकार भवन को बनना है। इसके लिए पंचायत के छर्रापटी गांव स्थित पांचूटोला में बिहार सरकार की जमीन पंचायत भवन के लिए प्रयाप्त है, जिसपर पंचायत सरकार भवन बनाया जा सकता है।

Purnia News

इसी को लेकर एसडीएम अनुपम स्थल निरीक्षण करने आए थे। उनके साथ ठीकेदार भी आया था । सभी ने आश्वासन दिया कि यह जगह पर पंचायत सरकार भवन के लिए उपयुक्त है। उन्होंने कहा कि पंचायत में सरकार भवन के बन जाने से पंचायत के लोगों को प्रखंड मुख्यालय का दौड लगाना नहीं पडेगा तथा उनका काम पंचायत में बैठे-बैठे हो जाएगा। मौके पर अंचलाधिकारी शिवानी सुरभि ने बताया कि जमीन का निरीक्षण कर लिया गया है, अब इसके निर्माण की दिशा में अग्रेतर कार्य किये जा रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon