Purnia News: सीडीपीओ द्वारा सेविका को गाली-ग्लौज के खिलाफ सेविकाओं ने खोला मोर्चा, कार्यालय के सामने दिया धरना

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News सेविका के सीडीपीओ कार्यालय में किसी कार्य से आने पर, मौके पर मौजूद सीडीपीओ पुष्पा रानी द्वारा गाली-ग्लौज किये जाने पर सेविकाओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए, सीडपीओ कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गईं तथा इस संबंध में बीडीओ को शिकायत करते हुए कार्रवायी की मांग की है। बीडीओ के आश्वासन के बाद सेविकाओं ने धरना खत्म कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने आवेदन दिया है। बीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि वे अभी मुख्यालय से बाहर हैं, आवेदन मिलने की खबर है तथा सेविकाओं से भी बात हुई है, उनके द्वारा जांच की बात कही गई है। इस संबंध में कोयली सिमडा पंचायत के नयानंदगोला गांव के कुम्हरटोली की पीडित सेविका मजनी कुमारी ने बताया कि वह सीडीपीओ कार्यालय आयी थी, तभी उसपर सीडीपीओ की नजर पडते ही उसके साथ गाली-ग्लौज करने लगीं।

इसका जब विरोध किया, तब उन्होंने कहा कि उन्हें भी वरीय पदाधिकारियों से गाली-ग्लौज सुनना पडता है। इससे वह काफी प्रताडित महसूस कर रही हैं। आखिर उनकी क्या गलती है, वह काम करती ही हैं, फिर गाली-ग्लौज क्यों की जाएगी। दूसरी ओर क्या गाली-ग्लौज संवैधानिक है। इसपर कार्रवायी होना चाहिए। प्रखंड सेविका-सहायिका संघ की अध्यक्ष अनिता कुमारी ने कहा कि सीडीपीओ पुष्पा रानी अपनी गलतियों को छूपाने के लिए उनके साथ प्रताडणा के साथ-साथ गाली-ग्लौज कर रही हैं। यहां के 9 सेविकाओं को दंड के रूप में प्रतिदिन पूर्णिया डीपीओ कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं, वेलोग उनके आदेश का अक्षसः पालन कर रही हैं।

फिर क्यों उनके साथ गाली-ग्लौज किया जा रहा है। इसी को लेकर उनके द्वारा धरना दिया गया था। अगर उनके साथ न्याय नहीं हुआ तो उनका आंदोलन आगे बढेगा। इस अवसर पर मजनी कुमारी, अनिता कुमारी, बबीता कुमारी, अनिता देवी, पूनम भारती, सोनी देवी, रूबी कुमारी, विमला देवी, गिन्नी कुमारी, संगीता कुमारी, पुष्पा कुमारी, शबनम कुमारी, वीणा देवी, रीना कुमारी, सरोज देवी, सुलेखा कुमारी, नीलम देवी, अनिता रानी, रिंकी देवी, सुनीता कुमारी सहित अन्य सेविकाएं उपस्थित थीं। वही इस सम्बन्ध में सीडीपीओ पुष्पा रानी ने बताया की भला वह क्यों गाली-ग्लौज करेंगी, हां, गलतियों पर डांट जरूर देती हैं। सेविका गलत आरोप लगा रही है। अगर ऐसा कुछ है तो वह प्रमाण-दिखाएं।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon