SAHARSA NEWS : 250 बोतल कोडिंग युक्त कफ सिरप के साथ पुलिस ने पुत्र को किया गिरफ्तार,पिता फरार

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : पिता-पुत्र मिलकर कर रहे थे प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी। पुलिस ने जब छापा मारा तो पिता हो गया फरार। पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार। पूरा मामला बख्तियारपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जहां बख्तियारपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिटानाबाद गांव स्थित वार्ड संख्या दो से सूचना के आधार पर सोमवार की देर शाम प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के संबंध बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सिटानाबाद गांव के वार्ड संख्या दो स्थित पिता-पुत्र दोनों मिलकर भाड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप का भंडारण किया है। जो कही खपाने के फिराक में है। जिसे त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जा सकता है। सूचना के सत्यापन उपरांत थानाध्यक्ष ने थाना के दारोगा पंकज गुप्ता को उसके घर छापेमारी करने का निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में जब पुलिस बल सिटानाबाद गांव पहुंची तो पुलिस के आने की भनक लगते ही दोनों पिता -पुत्र भागने लगे।

हालांकि भाग रहे दोनों पिता-पुत्र में से वहां मौजूद पुलिस बल के द्वारा एक तस्कर (पुत्र) को गिरफ्तार कर लिया गया। वही दूसरा तस्कर (पिता) अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। पकड़े गए तस्कर के घर के समीप बने भूषकार की जब तलासी ली गई तो उसके भूषकार से एक सौ एमएल का 250 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। जिसके बाद तस्कर से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम थाना क्षेत्र के सिटानाबाद गांव के वार्ड संख्या दो निवासी नीरज कुमार बताया। वही पुलिस द्वारा उसके पिता अरविंद यादव के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस संबंध में बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सहरसा न्यायालय भेजते फरार हुए फरार हुए तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon