सहरसा, अजय कुमार: आज दिनांक:76- सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत महिषी प्रखंड के भाग संख्या 04, 05, 10, 11, 64 एवं 76 में चुनाव पाठशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।चुनाव पाठशाला का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को चुनाव प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना, सुचितापूर्ण एवं नैतिक मतदान के लिए प्रेरित करना तथा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम के दौरान निर्वाचन कर्मियों द्वारा ईवीएम एवं वीवीपैट के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई तथा स्वच्छ, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान करने की अपील की गई।मतदाताओं ने संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी मतदान हेतु प्रेरित करेंगे। यह कार्यक्रम स्वीप (SVEEP) अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका लक्ष्य “जागरूक मतदाता – सशक्त लोकतंत्र” की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है। Post navigationस्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित SAHARSA NEWS : 29 अक्टूबर को वनगांव भगवती स्थान में 34 वां विद्यापति पर्व समारोह का आयोजन