Purnia News: पुल निर्माण में धांधली को लेकर ग्रामीण हुए उग्र, खबर पाकर पहुंचे विभागीय एसडीओ

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News प्रखंड में सिमडा गांव में कोसी धार पर पुल के एप्रोच पथ के निर्माण में धांधली किये जाने को लेकर ग्रामीण उग्र हो उठे तथा काम को रोक दिया गया। इस बात की खबर पाकर विभागीय एसडीओ रंजीत कुमार, जेई पप्पू कुमार मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को स्टीमेट के अनुसार कार्य करने तथा प्रयाप्त मिटी भरने की बात कह ग्रामीणों को शांत किया। यह बता दें कि सिमडा के कोसीधार पर पुल का निर्माण हो रहा है। यह पुल निर्माण पिछले तीन सालों से हो रहा है, जबकि नियमानुसार इसे 2022 में ही बन जाना चाहिए था। इसमें हमेशा से अनियमितता को लेकर ग्रामीण आवाज उठाते रहे हैं। इसका निर्माण रामसखी इंटर प्राइजेज द्वारा किया जा रहा है। अब इसके एप्रोच पथ के बनने हैं।

इसी एप्रोच पथ को बनाने में ठीकेदार द्वारा अनियमितता बरती जा रही थी, जिससे ग्रामीण उग्र हो गए थे तथा लगातार अपना विरोध प्रकट करते हुए काम को अवरूद्ध कर दिया था। इसी को लेकर विभागीय अधिकारी मंगलवार को निर्माण स्थल पर पहुंचे थे। इस संबंध में ग्रामीण सह सरपंच सहयोगी कुंदन बिहारी, धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार जायसवाल आदि ने बताया कि ठीकेदार द्वारा स्टीमेट के अनुसार एप्रोच पथ नहीं बनाया जा रहा है। एक तो उसके द्वारा दक्षिणी पार में एप्रोच पथ पहाड जेसी चढाई की तरह बना दिया है, जिससे यहां हमेशा दुर्घटना की अंदेशा बनी रहेगी।

ठीक इसी तरह इसकी चैडाई भी कम कर दी गई है। दूर से मिटी भरने के बदले एप्रोच पथ के बगल से ही मिटी काटकर भरी जा रही है,जिससे पहली ही बरसात में एप्रोच पथ के कटने की संभावना प्रबल हो गई है। कुछ इसी को लेकर यहां के ग्रामीण उग्र थे। इधर विभागयी एसडीओ रंजीत कुमार ने बताया कि वे निर्माण स्थल पर पहुंचकर ठीकेदार को आवश्यक निर्देश दिये हैं, ताकि ग्रामीणों को कोई कठिनाई नहीं हो तथा स्टीमेट के अनुसार निर्माण हो सके। इसको लेकर मिटी भरने के लिए रस्सी से चिन्हित किया गया है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon