Purnia News: एसएच 65 पर गिट्टी लोड ट्रक पलटा , गाड़ी छोड़कर भागे ड्राइवर

पूर्णिया, आनंद यादुका: Purnia News भवानीपुर नगर पंचायत के सीमा पर धमदाहा थाना क्षेत्र के सखुआटोला में शनिवार की दोपहर एक गिट्टी लोड ट्रक एसएच के किनारे पलट गया। गनीमत यह रही कि जिस समय ट्रक पलटा उस वक्त सड़क किनारे कोई नहीं था। ट्रक पलटने के बाद ट्रक सड़क किनारे एक पेड़ से अटक गया जिस वजह से बड़ी दुर्घटना होने से बाल-बाल बच गया। चुकी पेड़ के ठीक बगल में घनी आबादी वाले क्षेत्र के कई लोगों का घर है। ट्रक पलटने के साथ ही ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही धमदाहा थाना और भवानीपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *