PURNIA NEWS : सांसद पप्पू यादव ने नितिन गडकरी से मुलाकात कर सहरसा-मधेपुरा-पूर्णिया एनएच-107 परियोजना में अनियमितताओं की शिकायत की

PURNIA NEWS : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दिल्ली में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सहरसा-मधेपुरा-पूर्णिया एनएच-107 परियोजना में हो रही गंभीर अनियमितताओं और लापरवाहियों की शिकायत की। सांसद ने कहा कि निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ियां हो रही हैं, घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मेसर्स सिलिका इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. को ब्लैकलिस्ट करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि यह कंपनी ठेके को छोटे पेटी ठेकेदारों को सौंप रही है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। पप्पू यादव ने कंपनी पर जीएसटी धोखाधड़ी का आरोप भी लगाया, कहां कि उसने अपने पेटी ठेकेदारों से जीएसटी इनपुट तो लिया लेकिन न तो भुगतान किया और न ही एनएचएआई से प्राप्त जीएसटी राशि सरकार को समय पर जमा कराई।

सांसद ने गडकरी से इस परियोजना की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कंपनी को काली सूची में डालने की मांग की। इसके अलावा, पप्पू यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए दो प्रमुख सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करने की अपील की। उन्होंने इन सड़कों को सामरिक और आर्थिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। पहली सड़क नवगछिया से भीमनगर तक जाती है, जो नेपाल, बांग्लादेश और भूटान की सीमाओं से जुड़ी है और इस क्षेत्र की लगभग 5 करोड़ की आबादी को जोड़ती है। दूसरी सड़क बेलोरी से हरिशचंदपुर तक विस्तारित होने का प्रस्ताव है, जो बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच व्यापार और विकास के लिए एक नया मार्ग खोलेगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon