PURNIA NEWS : भवानीपुर में सड़क जाम और अतिक्रमण की समस्या पर एसडीओ की सख्ती

PURNIA NEWS : भवानीपुर में रोजाना लगने वाले सड़क जाम और अवैध अतिक्रमण की समस्या को लेकर धमदाहा एसडीओ अनुपम ने भवानीपुर प्रखंड के सभी अधिकारियों और प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक कर समाधान की दिशा में गंभीर पहल की। बैठक में सभी प्रतिभागियों से अलग-अलग सुझाव लेने के बाद एसडीओ खुद भवानीपुर मुख्य बाजार और बस स्टैंड पहुंचे और स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी को मानसून पूर्व बाजार में जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने और विभिन्न वार्डों में जमा कचरे की शीघ्र सफाई कराने का सख्त निर्देश दिया।

बाजार के लोगों ने एसडीओ को जानकारी दी कि मुख्य बाजार में एक पुराना पेड़ खतरा बना हुआ है, जो कभी भी गिर सकता है। इस पर एसडीओ ने उन्हें आश्वस्त किया कि शीघ्र इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। बैठक में भवानीपुर बीडीओ आलोक कुमार शर्मा, प्रशिक्षु बीडीओ विकास कुमार, सीओ ईशा रंजन, बीपीआरओ रूपेश कुमार, मुख्य पार्षद सावन कुमार, उपमुख्य पार्षद पति सह पूर्व सरपंच मंटू यादव समेत सभी वार्ड पार्षद और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon