
PURNIA NEWS : बुआरी पंचायत सरकार भवन का जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य का निर्देश
PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार के निर्देशानुसार प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और जनसंवेदनशील बनाने के उद्देश्य से जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की लगातार जांच की जा रही है। इसी क्रम में 18 जून 2025 को जिला पंचायत राज पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा डगरूआ प्रखंड अंतर्गत बुआरी में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी ने मौके पर उपस्थित एलएईओ और संवेदक को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।