Latest Saharsa News: भक्ति रस में गोता लगाते रहे श्रद्धालु, भव्य आरती सह भजन संध्या आयोजित

सहरसा, अजय कुमार: Latest Saharsa News नगर निगम क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी वार्ड नंबर 36 स्थित सर्वेश्वर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित मैदान में मंगलवार को नीम करौली बाबा के शिष्य पंडित शिवम कुमार के नेतृत्व में मंदिर में भव्य आरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से गायक चंदन मिश्रा, लोक गायिका दीक्षा झा एवं सुचित्रा मिश्रा ने की। भजन संध्या में भगवान के भजनों पर श्रोता झूमते रहे। गायक चंदन मिश्रा ने … बचल रहिए ग बचल रहिए, सखि गौरा के वर से बचल रहिए सहित महावीर जी की आरती गाकर लोगों को भक्ति भाव में ला दिया।

लोक गायिका दीक्षा झा ने … तेरे दर पे ओ मेरी मैया, …लाले लाले अरुहल के माला बनेलौ गरदैन लगा लिअ मां,… सच्चा है तेरा दरबार भवानी, गायिका सुचित्रा मिश्रा ने… शृंगार देखे चलियौ मैया कै अद्भुत शृंगार, …मन चंचल चल राम शरण में, …. ऐलौ शरण में तोहार हे एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर लोगो को भक्ति रस में डुबो दिया। आगत अतिथियों एवं गायक और वादक को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग चादर देकर सम्मानित किया। पंडित श्री शिवम झा ने बताया कि जनकल्याण एवं सामाजिक समरसता के लिए आज 42 वा कीर्तन भजन का आयोजन किया गया है जो लगातार यहां जारी रहेगा।

बीते 41 मंगलवार से नियमित कीर्तन भजन का आयोजन हनुमान जी की कृपा से विभिन्न जगहों पर किया जा चुका है। मौके पर दीनानाथ पटेल, सुमन कुमार वर्मा, सुशील झा, बिमल कांत मिश्रा, बीरेंद्र पोद्दार, चंद्रकुमार झा, पंकज राय, रमानाथ पासवान, पंकज झा, अरुण कुंवर, भगवान जी झा, अमन झा, अंशु झा, मनोज यादव, दिनेश यादव, रमेश यादव, अनुजा मिश्रा, ज्ञानु ज्ञानेश्वर, कुमुद झा, ललितेश्वर झा, संजय वशिष्ठ, सुरेश चौधरी, दीपक झा, धीरज झा सहित अन्य मौजूद थे। वही विधि व्यवस्था संधारण के लिए टीओपी टू प्रभारी सनोज कुमार, सब इंस्पेक्टर रामोतार यादव सदल बल मौके पर मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon