SAHARSA NEWS : समस्तीपुर मंडल में आयोजित हुआ मेगा रेल टिकट जांच अभियान

SAHARSA NEWS,आजय कुमार : पूर्व मध्य रेल तथा प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, मुख्यालय, हाजीपुर के निर्देश एवं मण्डल रेल प्रबंधक तथा वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, समस्तीपुर के नेतृत्व मे समस्तीपुर मंडल ने कुल 6 हजार 579 बिना टिकट रेल यात्रियों से कुल 53.09 लाख रूपये के जुर्माने वसूले है। जिसके अंतर्गत समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, नरकटियागंज, सहरसा, बनमनखी, जयनगर, रक्सौल, दरभंगा, पूर्णियां कोर्ट, सरायगढ़ एवं सुपौल स्टेशनों पर मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया था।समस्तीपुर रेल मंडल के वरीय मण्डल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि रेल टिकट जांच अभियान में कुल 215 टीटीई एवं अधिकारियों की टीम शामिल थी।जिनमें मंडल के 11 ऐसे टीटीई शामिल थे। जिन्होंने अकेले 100 से ज्यादा बिना टिकट यात्रा कर रहें यात्रियों या अनियमित यात्रियों को पकड़ा था।

जिन्हें मंडल रेल प्रबंधक के द्वारा सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।वरीय मण्डल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि समस्तीपुर टीटीई जयंत कुमार, दरभंगा टीटीई सतवीर, रक्सौल टीटीई विवेक पोद्दार, समस्तीपुर स्क्वायद टुनटुन रॉय टाइगर, नरकटियागंज टीटीई अब्दुल हन्नान अंसारी और मो दाऊद, सीतामढ़ी टीटीई दीपक कुमार, बापूधाम मोतिहारी टीटीई मो सरफराज़ अहमद और प्रमोद कुमार, नरकटियागंज टीटीई अविनाश कुमार और दरभंगा टीटीई दिवाकांत भास्कर सम्मानित किए जा सकते है।ज्ञात हो कि रेल यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से समस्तीपुर मण्डल द्वारा मेगा टिकट चेकिंग करायी जा रही है।मंडल के लगभग सभी स्टेशनों के टिकट खिड़कियों पर यात्रा टिकट लेने के लिये मेगा टिकट चेकिंग के दरम्यान यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखी गयी। यत्रियों से अपील है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon