Chhath Puja 2025

Chhath Puja 2025: छठ पर्व को तैयारी के मद्देनजर जिलाधिकारी ने विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया

Chhath Puja 2025

सहरसा, अजय कुमार: Chhath Puja 2025 दीपों का प्रकाश पर्व दीपावली संपन्न होते ही छठ पर्व की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों के निरीक्षण क्रम में छठ पर्व के सुचारु संचालन हेतु की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया गया एवं सभी छठ घाटों पर छठ व्रतियों के सुविधा हेतु आवश्यक तैयारी की आगामी एक से दो दिनों में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी मत्स्यगणधा अवस्थित छठघाट पहुंचे। जहां उन्होंने पोखर साफ सफाई की धीमी प्रगति के कारण नाराजगी प्रकट की एवं नगर निगम को युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए आगामी एक से दो दिनों में छठ घाट के सफाई कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया है। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा क्रमश:जिला मत्स्य पदाधिकारी कार्यालय, गांधी पथ, महावीर चौक,शंकर चौक, सहरसा बस्ती एवं अन्य छठ घाट निरीक्षण क्रम में नगर निगम को सर्वोच्च्य प्राथमिकता के आधार पर छठ घाटों से संबंधित सफाई व्यवस्था(प्लास्टिक अपशिष्ट के निस्तारण सहित )को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

निरीक्षण के क्रम में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत छठ घाटों पर सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं समीक्षा के क्रम में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने एवं कार्यपालक अभियंता (विद्युत) को विद्युत तारों के समुचित संधारण का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी महोदय ने उक्त अवसर पर कहा की लोक आस्था के पर्व छठ के अवसर पर छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो, सभी छठ घाट साफ सुथरा दिखे, प्लास्टिक अपशिष्ट दिखाई नहीं दे, एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था को सुनिश्चित करना नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों की जिम्मेवारी होगी। निर्देश अनुपालन में शिथिलता/लापरवाही संज्ञान में आने पर कड़ी कारवाई की जाएगी। निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता संजीव कुमार चौधरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *