Purnia News: श्रीपुर से दमरेला तक सड़कों का निरीक्षण, खराब हालात पर एल-49 सड़क की मरम्मत का आदेश

पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले भर में जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जांचने का अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में गुरुवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता धमदाहा, विनय कुमार ने श्रीपुर से गिरवारा पटखेली तथा जारलही से दमरेला तक एल-49 सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता को सड़क की जर्जर स्थिति पर गहरी चिंता जताई और स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क की मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। यह निरीक्षण न सिर्फ प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब देखना होगा कि निर्देशों के बाद ज़मीनी हालात कितनी जल्दी बदलते हैं।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon