भवानीपुर में दो अलग-अलग छापेमारी में तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामलों में हैं शामिल

पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी के नेतृत्व में पुलिस बल ने सदलबल के साथ दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें कांड संख्या 179/25 के फरार आरोपी मो. जहानी के दो पुत्र मो. परवेज और मो. इमरान शामिल हैं, जिनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी अपने घर पर मौजूद हैं और भागने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया गया। इसी प्रकार, कांड संख्या 182/25 के फरार आरोपी लखनलाल मंडल के पुत्र बीरेंद्र कुमार को महथवा चांप बिषहरी स्थान से गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार था। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *