ARARIA NEWS : अररिया में नशे के खिलाफ एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान

ARARIA NEWS प्रिंस( अन्ना राय) : अररिया में एसएसबी 52वीं बटालियन के कमांडेंट महेन्द्र प्रताप के दिशा निर्देश पर भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में अलग अलग बाह्य सीमा चौकी के जवानों के द्वारा गुरुवार को नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। एसएसबी की 52वीं वाहिनी की बाह्य सीमा चौकी मजरख, कुआरी और सिकटी द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र में नशीली दवाओं का दुरुपयोग और अवैध तस्करी विषय पर जागरूकता रैली के साथ कार्यशाला का आयोजन कर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।

जागरूकता रैली में एसएसबी जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की और हाथों में नशे के खिलाफ लिखे स्लोगन के साथ सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में नशे न करने की अपील ग्रामीणों से की।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *