Araria News: फारबिसगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर महादलित बस्ती में केक, चॉकलेट और पाठ्य सामग्री का किया वितरण

अररिया, प्रिंस( अन्ना राय): Araria News फारबिसगंज के वार्ड संख्या नौ स्थित महादलित टोला में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। अररिया कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शाद अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा, शंकर साह, यूथ कांग्रेस के करण कुमार पप्पू, मासूम अंसारी समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने महादलित बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों के बीच वितरित किया। इसके अलावा बच्चों के साथ अन्य मौजूद लोगों के बीच चॉकलेट, बिस्किट, केक के साथ बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया। मौजूद कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मौके पर राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *