PURNIA NEWS : धमदाहा प्रखंड में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अधिकारियों व कर्मियों ने किया योगाभ्यास

PURNIA NEWS : आज जब पूरा विश्व 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है, उसी क्रम में जिला पदाधिकारी पूर्णिया के निर्देशानुसार जिलेभर में योग दिवस के आयोजन किए गए। धमदाहा प्रखंड कार्यालय परिसर में भी इस अवसर पर एक विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित सभी कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना तथा इसे दैनिक जीवन में अपनाने के प्रति लोगों को प्रेरित करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *