PURNIA NEWS : गुरुवार को झलारी गांव में हुई गोलीबारी की घटना में दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद कांड संख्या 25/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया। यह गोलीबारी जमीन विवाद को लेकर हुई थी, जिसमें एक पटीदार कोमल सिंह ने अपने पट्टीदार मंटू सिंह पर गोली मारने और उनके भाई वीरेंद्र सिंह पर फरसा चलाने का आरोप लगाया।

घटनाक्रम:
एसडीपीओ संदीप कुमार गोल्डी ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस कप्तान के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापेमारी के दौरान आरोपित मंटू सिंह के घर से एक लोडेड देसी कटा, आठ जिंदा कारतूस और एक लोहे का फरसा बरामद किया गया। आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापेमारी टीम:
इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष पूजा गुप्ता, एसआई मुकेश कुमार, एसआई अखिलेश कुमार पासवान, और एएसआई उपेंद्र पासवान सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *