PURNIA NEWS : वृद्धजन, विधवा और दिव्यांगजन के लिए पेंशन में बड़ा इज़ाफा, जुलाई से मिलेगी ₹1100 की मासिक सहायता: मंत्री लेशी सिंह

PURNIA NEWS : बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए वृद्धजन, विधवा और दिव्यांगजन पेंशनधारियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में अब इन वर्गों को ₹400 के स्थान पर ₹1100 प्रति माह की पेंशन दी जाएगी। यह नई व्यवस्था आगामी जुलाई माह से लागू होगी। उक्त बातें बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने पूर्णिया स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि यह सिर्फ एक आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। बिहार के 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 पेंशनधारियों को इस निर्णय से सीधा लाभ मिलेगा। अब किसी भी बुजुर्ग, विधवा या दिव्यांगजन को अपनी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जीविका दीदियों को दिए जाने वाले ऋण पर ब्याज दर में 3 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट प्रदान की गई है, जिससे महिला सशक्तिकरण को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ध्यान सदैव समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की ओर रहता है। जहाँ कुछ लोग केवल राजनीति करते हैं, वहीं मुख्यमंत्री हर वर्ग के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon