पूर्णिया : सीमांचल क्षेत्र से जुड़े सामाजिक, सुरक्षा एवं विकास संबंधी गंभीर मुद्दों को लेकर विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ आज पूर्णिया परिसदन में बिहार सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार एवं नगर विकास मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर संगठन की ओर से माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने भी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  आशीष गोस्वामी को माला पहनाकर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान सीमांचल क्षेत्र में भूमि अतिक्रमण, सामाजिक असंतुलन, युवाओं की दिशा-दशा एवं क्षेत्रीय विकास जैसे ज्वलंत विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

गोस्वामी ने कहा कि सीमांचल लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है, अब इस क्षेत्र की समस्याओं को और अधिक नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। माननीय उपमुख्यमंत्री  विजय कुमार सिन्हा ने संगठन द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि राज्य सरकार सीमांचल के समग्र विकास, कानून-व्यवस्था की मजबूती एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्णिया जिला अध्यक्ष विजय शाह, कटिहार जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह, पूर्णिया जिला मंत्री अशोक कुमार, पूर्णिया जिला आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, पूर्णिया मठ-मंदिर जिला उपाध्यक्ष मिट्ठू पांडे, गौरव सिंह सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *