RAJSTHAN NEWS: अभियान से आयेगी पौधारोपण के प्रति जागरूकता: बोहरा

RAJSTHAN NEWS: थार नगरी, बाड़मेर को हरा-भरा बनाने को लेकर जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर की ओर से एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से डोर-टू-डोर पौधारोपण किया जा रह है। जिस कड़ी में रविवार को शहर में रेन बसेरा के पीछे गली नं 07 में संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। संस्थान अध्यक्ष मुकेश बोहरा अमन ने बताया कि संस्थान की ओर से थार नगरी बाड़मेर को ग्रीन सिटी बनाने को लेकर एक घर एक पौधा अभियान के माध्यम से घर-घर पौधारोपण कर जन-जन में जागरूकता का कार्य किया जा रहा है।

इससे आमजन में पौधारोपण के प्रति जागरूकता आयेगी। अमन ने बताया कि इस वर्ष 1500 पौधे लगाने के लक्ष्य को लेकर प्रतिदिन नियमित रूप से पौधारोपण किया जा रहा है। वहीं मानसून की दस्तक से पौधारोपण के लिए बहुत ही अनुकूल माहौल बन रहा है। पौधारोपण कर सम्बन्धित परिवार को पौधे की देखभाल व संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान मुकेश अमन, ललित डूंगरवाल, मांगीलाल संखलेचा, नवीन डूंगरवाल, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *