Purnia News: महादलित टोला में विशेष शिविर, विधायक विजय खेमका ने सुनीं लोगों की समस्याएं

पूर्णिया: Purnia News डॉ. अंबेडकर समग्र अभियान “सरकार आपके द्वार” के तहत पूर्णिया पूर्व प्रखंड के गौरा पंचायत स्थित सुहवा महादलित टोला में प्रशासन द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक विजय खेमका भी शामिल हुए। उन्होंने महादलित समुदाय के लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जॉब कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड तथा जीवन-मृत्यु प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। विधायक ने कहा कि एनडीए सरकार का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

उन्होंने वृद्धजन, दिव्यांग और विधवा पेंशन की राशि बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया तथा अधिकारियों को सभी पात्र लाभुकों को समय पर योजनाओं से जोड़ने के लिए पारदर्शिता और गंभीरता से कार्य करने का निर्देश दिया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जिसमें ब्लॉक अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, विकास मित्र, स्वास्थ्य कर्मी एवं बीस सूत्री सदस्य मनोज गोस्वामी, अजय सिंह और रविन्द्र मालाकार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *