PURNIA NEWS : एबीवीपी ने परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

PURNIA NEWS : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) पूर्णिया के कार्यकर्ताओं ने आज छात्र कल्याण पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर यूजी सेमेस्टर 4 और पीजी सेमेस्टर 2 परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की। नगर मंत्री रितेश यादव ने बताया कि पूर्णिया विश्वविद्यालय के सत्र 2023–2027 के स्नातक (UG) सेमेस्टर 4 के कई छात्र-छात्राएं तकनीकी कारणों, सीआईए परीक्षा छूटने या अन्य समस्याओं के कारण निर्धारित समय में परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके। उन्होंने मांग की कि परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि कुछ दिनों के लिए बढ़ाई जाए, ताकि छूटे हुए छात्र भी परीक्षा में सम्मिलित हो सकें। डीएम कुमार पासवान ने कहा कि पीजी सेमेस्टर 2 के छात्रों की स्थिति भी चिंताजनक है।

कई छात्रों को सीआईए परीक्षा में असफल घोषित कर, रिजल्ट पेंडिंग या फेल कर दिया गया है, जिससे उन्हें फॉर्म भरने से रोका जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक विश्वविद्यालय इन समस्याओं का समाधान नहीं करता, पोर्टल दोबारा नहीं खोलना उचित नहीं होगा, क्योंकि इससे अनेक छात्र परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से यह भी सवाल किया कि क्या वह छात्रों के हित में है या नहीं।मौके पर जिला सह-संयोजक राजा कुमार सहित अन्य छात्र कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon