PURNIA NEWS : जलालगढ़ में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर कार्यपालक अभियंता ने की बैठक, टीम बिल्डिंग का हुआ आयोजन

PURNIA NEWS : कार्यपालक अभियंता, बाढ़ एवं जल निस्सरण पूर्णिया के द्वारा जलालगढ़ प्रखंड में बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मुख्य अभियंता परिक्षेत्र कटिहार के अंतर्गत बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, पूर्णिया के तत्वावधान में की गई। बैठक के दौरान टीम बिल्डिंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभागीय अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी जलालगढ़, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, बांध श्रमिक, आपदा मित्र, संवेदक सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।

बैठक में सिपेज, पाइपिंग जैसी तकनीकी समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही बाढ़ की किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सूचना आदान-प्रदान और समन्वय सुनिश्चित करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। कार्यपालक अभियंता ने कहा कि सभी विभागों एवं स्थानीय स्तर पर काम कर रहे कर्मियों के बीच मजबूत तालमेल और तैयारियों से ही बाढ़ की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *