SAHARSA NEWS : राजद द्वारा बाबा साहब के अपमान पर भाजपा का अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंबेडकर चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह विरोध धरना उस कथित घटना के विरोध में था, जिसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा अपने जन्म दिन के मौके पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की तस्वीर का अपमान किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे राष्ट्रनायक बाबा साहब के सम्मान पर सीधा आघात बताया।प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लालू यादव के खिलाफ नारेबाजी की और यह मांग की कि वे सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। डॉ. अंबेडकर सिर्फ दलित समाज ही नहीं, बल्कि पूरे भारत के संविधान निर्माता हैं और उनका अपमान पूरे देश का अपमान है।

एक तरफ राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं द्वारा दलितों के बीच जाकर दलितों को प्रति झूठी प्रेम दिखता है। दूसरी तरफ दलितों के मसीहा का अपमान इनकी दोहरी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। राष्ट्रीय जनता दल हमेशा दलित को अपमानित करने का कार्य किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री मनोज यादव, जिला मंत्री पंकज पाठक, मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सिन्हा, महिला मोर्चा के अध्यक्षा सुगामनी देवी, कुमार गौरव,नगर पश्चिम के अध्यक्ष आशीष गुप्ता, संजय कुमार शाह अभिनव सिंह, छोटू प्रजापति, अखिलेश पांडे, सुशील कुमार, सुजीत कुमार, रोशन गांधी, संतोष गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon