SAHARSA NEWS : कोसी की बेटी भाग्यश्री ने डांस प्रतियोगिता में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीती

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : हौसला अगर बुलंद हो और नेक इरादे हो तो कठिन से कठिन काम को सरल और आसान बना कर मंजिल पा हीं लेते हैं। सोमवार को इसे चरितार्थ किया है कोसी की बेटी भाग्यश्री ने नेपाल के पोखरा में इंडो नेपाल डांस स्पोर्ट चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें भारत की ओर से मधेपुरा प्रखंड के खोपैती गांव की भाग्यश्री उर्फ़ डुग्गु ने ना केवल भारत का बल्कि बिहार के साथ साथ सहरसा – मधेपुरा का नाम गोल्ड मेडल जीतकर रोशन किया है।

ज्ञात हो कि इससे पहले भी भाग्यश्री ने 8-10 उम्र वर्ग में डांस के ओपेन स्टाइल में बिहार के लिए ब्राउँज जीता है।फिलहाल भाग्यश्री अपने पिता नीरज कुमार सिंह रिटायर्ड फौजी और माँ अर्चना सिंह के साथ सहरसा में रहकर डीएवी में 5 वीं क्लास में पढ़ाई कर रही है।साथ ही डुग्गु बचपन से डांस और पढ़ाई के प्रति समर्पित रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *