PURNIA NEWS : मोगलिया पुरणदाहा आदिवासी टोला में जनशिकायत निवारण शिविर, समस्याओं का त्वरित समाधान

PURNIA NEWS : जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश में जिलेभर में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी, धमदाहा के द्वारा धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मोगलिया पुरणदाहा पूरब आदिवासी टोला में जनशिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने गंभीरता से सभी शिकायतों को सुना और मौके पर ही प्राप्त आवेदनों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया। यह शिविर प्रशासन की जनता के प्रति जवाबदेही और संवेदनशीलता का परिचायक रहा, जिससे लोगों में शासन के प्रति विश्वास और सहभागिता की भावना मजबूत हुई है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon