डगरुआ पुलिस ने स्मैक माफियाओं की पोल खोली, दो तस्कर धर लिए

पूर्णिया: दिनांक 24.06.2025 को डगरुआ थाना की पुलिस ने NH-31 पर वाहन जांच के दौरान दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों विशाल कुमार परिहार (25 वर्ष) और रहबर आलम (19 वर्ष) को भागते हुए पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से 5.06 ग्राम स्मैक, एक टैब, दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में डगरुआ थाना के पुलिस अधिकारियों और सशस्त्र बल की भूमिका प्रशंसनीय रही। पूर्णियाँ पुलिस नशा मुक्त समाज बनाने और जनता की सेवा में सदैव तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *