ARARIA NEWS : बूथ सशक्तिकरण को लेकर हुई कार्यशाला, बूथ को सशक्त बनाने को लेकर दिया गया मंत्र

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधान पार्षद और प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा शामिल हुए। इस बैठक में बूथ सशक्तिकरण को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने की। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रूप से काम करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर फारबिसगंज विधायक विद्या सागर केसरी, नरपतगंज के विधायक जयप्रकाश यादव, नरपतगंज की पूर्व विधायिका देवयंती यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण झा, प्रदेश पदाधिकारी प्रवीण कुमार, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अजय कुमार झा,जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी ,राजेन्द्र यादव एवं आकाश राज, जिला उपाध्यक्ष विजय विश्वास एवं प्रताप नारायण मंडल, जिला मीडिया प्रभारी सुमित कुमार सुमन,नगर परिषद अररिया के उप मुख्य पार्षद गौतम कुमार साह,मंडल अध्यक्ष कुमोद झा, गणेश शंकर राय,मृत्युंजय झा, नगर अध्यक्ष संजय कुमार अकेला, जिला मंत्री, वीणा देवी,कनकलता झा एवं सुष्मिता ठाकुर,महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चांदनी सिंह, जिला अध्यक्ष OBC मोर्चा दिलीप पटेल, BLA 2 जोशी मंडल,IT सेल संयोजक संतोष कुमार झा, फारबिसगंज विधायक प्रतिनिधि मनोज झा , फारबिसगंज के पूर्व नगर अध्यक्ष रजत सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवीन कुमार यादव, कार्यालय मंत्री नीरज झा,महिला मोर्चा जिला मंत्री ज्योति भगत, फारबिसगंज के शंभू साह सहित कई अन्य प्रमुख नेता और पदाधिकारी उपस्थित थे। वही इस बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ को सशक्त बनाने को लेकर दिया गया मंत्र, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की सरकार पुनः बन सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon