पूर्णिया में बिजली आपूर्ति को लेकर बड़ा कदम: उपभोक्ताओं को मिलेगी 24×7 सेवा, डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर शुरू हुई व्यापक व्यवस्था

Purnia News

पूर्णिया: पूर्णिया के जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने जिले के वरीय और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर लक्षित लाभुकों को मिले और आम जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। इसी क्रम में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, पूर्णिया (पूर्वी) द्वारा गर्मी एवं वर्षा के मौसम में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा चुके हैं। विद्युत कार्यपालक अभियंता अभि. प्रशांत कुमार मंजू के नेतृत्व में बिजली लाइनों के ऊपर से गुजर रही टहनियों और लत्तरों की छंटाई, विद्युत शक्ति उपकेन्द्रों का मेंटेनेंस, और साफ-सफाई जैसे उपाय किए गए हैं।

⚡ उपभोक्ताओं की सेवा के लिए की गई विशेष व्यवस्थाएं:

  • सभी शक्ति उपकेन्द्रों में उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निपटारे हेतु 3-3 मानवबलों की कुल 45 कर्मियों की तैनाती की गई है।

  • बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों को 24×7 आधार पर हल करने के लिए कस्टमर केयर सेवा शुरू की गई है।

📞 कस्टमर केयर नंबर:
📱 मोबाइल: 9264456431, 9031633823
☎️ लैंडलाइन: 06454-242777

🔧 स्थानीय स्तर पर संपर्क हेतु महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर:

क्रमविद्युत शक्ति उपकेन्द्रउपकेन्द्र मोबाइलकनीय अभियंतासहायक अभियंता
1बायसी736880021777638188426287742902
2बेलगच्छी77638155399264440844—
3रमनीकला90655120359264440845—
4अमौर776381554077638188439262296151
5रौटा92623988477763818844—
6बोलान7368800360——
7महमदिया906551203677638188457763815255
8बियाडा92622961617763814897—
9मरंगा7763815530——
10जीरोमाइल77638155429264440846—
11महेन्द्रपुर9262898937——
12बेलौरी926289893677638149007763815256
13पूर्णिया सिटी77638155387763814899—
14जलालगढ़77638155377763818827—
15कसबा73688002187763818846—

🛠️ फ्यूज कॉल एवं शटडाउन प्रबंधन:

  • लाइन मेंटेनेंस हेतु प्लांड शटडाउन की व्यवस्था की गई है।

  • इसके अलावा फ्यूज कॉल के लिए तय समय पर शटडाउन किया जाएगा, ताकि बिजली आपूर्ति में कम से कम बाधा आए।

इस समेकित प्रयास से उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान में तेजी आई है और विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। यह पहल बिजली सेवाओं को ज्यादा उत्तरदायी, पारदर्शी और संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *