SAHARSA NEWS : कोसी के दियारा क्षेत्र फरकिया के स्कूलों में गर्मी छुट्टी समाप्त होते ही स्वागत समारोह का आयोजन

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : अनुमंडल के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर फरकिया दियारा क्षेत्र के चिड़ैयां संकुल के अंतर्गत मध्य विद्यालय रैठी में गर्मी छुट्टी खत्म होने के उपरांत विद्यालय खुलने पर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के प्रखंड अध्यक्ष सह संकुल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के लिए पांच दिवसीय स्वागत समारोह आयोजित किया गया.जिसका 23 जून से 27 जून तक था l संकुल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम एवं शिक्षक-शिक्षिका द्वारा छात्र-छात्राओं के माथे पर तिलक लगाया गया और पुष्प वर्षा कर माला पहनाकर स्वागत किया गया.रंगोली, स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l बच्चों को छुट्टियों के अनुभव को ही साझा करने के लिए मौका दिया l बच्चों के आनंद पूर्ण और आत्मीय विश्वास के साथ पठन-पाठन भी कराया गया l बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया l चेतना सत्र में हौसला अफजाई करने के लिए उत्साहवर्धक स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया गया, प्रेरणा से संबंधित कहानी, महान व्यक्तियों का जीवन परिचय देकर बच्चों को प्रेरित किया गया, गणित एक्सप्रेस के तहत पहली घंटी में विद्यार्थियों को गणित से जुड़े सभी प्रश्न के उत्तर बताया गया, इसमें बच्चे काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया, गणित से डरने वाले बच्चों के भी हौसले बुलंद थे l

हिंदी एक्सप्रेस के तहत बच्चों को जोर-जोर से रीडिंग दिलाया गया l जिससे बच्चों को पढ़ने में कोई भी कठिनाई नहीं हो और हिंदी की प्रति विशेष जागरूक होंगे l संकुल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम ने बच्चों को प्रेरणा देने हेतु महान व्यक्तियों की जीवनी भी साझा की l आज स्वागत समारोह के अंतिम दिन शिक्षक नेता श्री गौतम द्वारा अभिभावकों का भी स्वागत किया गया बच्चों के नियमित उपस्थिति और सरकारी योजनाओं पर भी चर्चा की गई l शिक्षकों के द्वारा गृह कार्य की स्थिति और मई माह के परीक्षा परिणाम की भी चर्चा की गई. जिन बच्चों के नाम श्यामपट पर लिखवाया गया उन्हें अभिभावकों के सामने बैच लगाकर सम्मानित भी किया गया.इस नई पहल की अभिभावकों ने भी जमकर सराहना संकुल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम की। सभी का मानना था कि इस तरह के स्वागत समारोह से बच्चों में शिक्षा की प्रति रुचि बढ़ेगी,जिससे बच्चे लाभान्वित होंगे, बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखा जा रहा था.मौके पर शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम, परमानंद कुमार, एकता भारती, सरिता कुमारी, अजीत कुमार, नवनीत, दिगंबर, प्रमोद, शंकर, गुरुदेव आदि उपस्थित थे l

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon