PURNIA NEWS : भवानीपुर के सभी आवास सहायक का हुआ तबादला

PURNIA NEWS : भवानीपुर प्रखंड में कार्यरत सभी छः आवास सहायकों का तबादला कर दिया गया है । भवानीपुर बीडीओ आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि सभी छः आवास सहायकों के साथ-साथ कार्यपालक सहायक, एकाउंटेंट का भी तबादला किया गया है । भवानीपुर में कार्यरत छः आवास सहायको में से दो को बीकोठी, एक को रुपौली, एक को बनमनखी एवं एक को धमदाहा भेजा गया है । एक साथ आवास योजना के समूचे टीम का भवानीपुर में तबादला पहली बार किया गया है ।

इसके अलावे भवानीपुर पंचायती राज के दोनों लेखापाल संतोष कुमार एवं रवि कुमार मेहता, कार्यपालक सहायक काजल रंजन एवं दोनों जेई का भी तबादला हो गया है । भवानीपुर बीडीओ श्री शर्मा ने बताया कि जिला मुख्यालय से निकले आदेश के अनुसार सबों का तबादला अन्यत्र किया गया है । उन्होंने बताया कि तबादले के बाद सबों को उनके नये स्थल पर निर्धारित समय पर योगदान करने के लिए कहा जा चुका है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon