Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
सहरसा

SAHARSA NEWS : हिंदी विभाग कर्मी के सेवानिवृत्ति पर भव्य समारोह का आयोजन

By अंग इंडिया न्यूज़
July 1, 2025 3 Min Read
0

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : स्थानीय स्नातकोत्तर केंद्र हिंदी विभाग के कर्मी शिवजी कुमार के सेवानिवृत्ति के मौके पर विभागाध्यक्ष कक्ष में मंगलवार 1 जुलाई को एक समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत हो रहे कर्मी द्वारा विभाग एवं स्नातकोत्तर केंद्र के हित में उनके द्वारा संपादित किए गए कार्यों को स्मरण कर कहा गया कि उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।विभागीय अध्यक्ष डॉ लाला प्रवीण कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि, बतौर छात्र उनका शिवजी से जो संबंध बना विभागीय अध्यक्ष होने के बावजूद वैसा ही संबंध उनका कायम रहा, विभाग के हर कार्य में उन्होंने न केवल उन्हें सहयोग दिया बल्कि कार्यालय कार्य के निष्पादन के तकनीक का ज्ञान भी मुझे उनसे ही हासिल हुआ उन्होंने उम्मीद जतलाई की भविष्य में भी उनका यह संबंध कायम रहेगा तथा विभागीय कार्यों में वे पूर्व की भांति अपना सहयोग देते रहेंगे।इस मौके पर उनके सम्मान में उनके द्वारा एक कविता का भी पाठ किया गया, शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने अपने संबोधन में शिवजी कुमार को बेहद कर्मठ एवं कार्य के प्रति समर्पित कर्मी बताते हुए कहां की, आज जहां पीजी सेंटर क्रियान्वित हो रहा है उसके निर्माण, रखरखाव, से लेकर उसके संचालन में शिवजी कुमार की महती भूमिका रही है, सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय के हिंदी विभाग के सेवानिवृत्त अध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि विभाग के हर कार्यों की की जानकारी उन्हें रही है तथा विभाग के पुस्तकों के रखरखाव में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बनवारी शंकर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार झा ने अपने संबोधन में उनके कार्य को जहां स्मरण किया वही उनके सुखद भविष्य की भी कामना की।पीजी सेंटर हिंदी विभाग के वरीय प्राध्यापक डॉ सिद्धेश्वर कश्यप ने भी सेवानिवृत हो रहे कर्मी का विभाग के प्रति समर्पण को याद किया तथा उनके सम्मान में उन्होंने एक ग़ज़ल का भी पाठ किया। विभागीय प्राध्यापक डॉ अणीमा ने उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हर पल उनकी कमी खटकती रहेगी। एम एल टी सहरसा महाविद्यालय के हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर मयंक भार्गव ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की, कि शिवजी की बारात में उन्हें भी शामिल होने का मौका मिला।उन्होंने भी उनके विभाग के कार्यों के प्रति उनकी लगनशीलता की तारीफ की।कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन करते हुए विभागीय प्राध्यापक डॉ जैनेंद्र कुमार ने कहा कि शिवजी कुमार ने विभाग के कार्यों का जिस कुशलता पूर्वक निर्वहन किया वह एक मिशाल बन गया है। उनसे विभाग के हर कर्मियों को सीखने की जरूरत है। सेवानिवृत्ति हो रहे कर्मी शिवजी कुमार ने कहा कि यह उनके लिए बेहद भावुक पल है और यहां से वे ढेर सारी यादों को समेट कर ले जा रहे हैं उन्होंने कहा कि विभाग को जब भी मेरी जरूरत होगी मैं हाजिर रहूंगा।

विभाग के प्रधान लिपिक सत्य प्रकाश ने भी शिवजी को एक कुशल कर्मी बताया तथा कहा कि ऐसे निष्ठावान कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति से आज सभी गमगीन है, वही कर्मी सुनील कुमार ने भी उनके साथ बिताए पलों को स्मरण किया।इस मौके पर आये शिवजी के सुपुत्र आशुतोष ने कहां की उनके पिता द्वारा अपने कर्तव्य को पहली प्राथमिकता दी जाती रही थी तथा खराब स्वास्थ्य के बावजूद वे विभाग के प्रति सदा निष्ठावान बने रहे। आहूत कार्यक्रम में सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह महाविद्यालय के हिंदी के प्राध्यापक डॉक्टर आर्य सिंधु ने ‘बीते हुए लम्हों की कसक साथ तो होगी’ गाकर कार्यक्रम में शमा बांध दिया। इस मौके पर विशेष तौर पर आये छात्र श्याम किशोर ने कहा कि नामांकन के वास्ते जब वे पहली दफा केंद्र पर आए थे तो उनका सामना शिवजी से ही हुआ था तथा नामांकन कार्य में उनके द्वारा उन्हें पर्याप्त सहयोग किया गया था जिसकी याद उन्हें अब भी है।आयोजित कार्यक्रम में गणित विभाग के अध्यक्ष मुकुंद प्रसाद सिंह, मैथिली विभाग के वरीय प्राध्यापक डॉक्टर अरुण कुमार सिंह, ममता रानी, कविता कुमारी, प्रीति गुप्ता, कोमल कुमारी, अंशु कुमारी, गीता कुमारी, आशीष, प्रभात, राम जी, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। मंच का उत्कृष्ट संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर जैनेंद्र द्वारा किया गया।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : बिहार में बदलाव का ऐलान – जन सुराज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश सरकार पर हमला, शराबबंदी खत्म करने का वादा

Next

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय में परीक्षा शुल्क घोटाले का आरोप? छात्रों से तकनीकी बहाने पर दोहरी वसूली, जवाबदेही से बच रहा प्रशासन!

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme