PURNIA NEWS : आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तीन गायों की मौत, किसान को भारी नुकसान

PURNIA NEWS, प्रफुल्ल कुमार सिंह : धमदाहा प्रखंड की पारसमणि पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित मुस्लिम टोला गांव में मंगलवार की संध्या आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की तीन गायों की मौत हो गई। पीड़ित पशुपालक किसान मो. कुर्बान उर्फ भूक्का की गायें अन्य किसानों की गायों के साथ सरसी बाध क्षेत्र में चर रही थीं, तभी अचानक मौसम बिगड़ा और तेज गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पारसमणि पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ने स्थानीय राजस्व कर्मचारी और पुलिस को सूचित किया। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon