SAHARSA NEWS | सहरसा,अजय कुमार : भारतीय स्टेट बैंक के सीजीएम बिहार एवं झारखंड के वी राजू ने अगुवानपुर शाखा में आयोजित कार्यक्रम में जीविका दीदियों से मुलाकात कर उनकी कार्यों की प्रशंसा की।कार्यक्रम के उद्घाटन में सवेरा जीविका संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष मंजू देवी ने फूलों का गुलदस्ता, पाग और शॉल भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।मंजू देवी ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक अगुवानपुर शाखा अंतर्गत जीविका के 301 स्वयं सहायता समूह है। सभी 301 स्वयं सहायता समूह का बचत खाता व ऋण उपलब्ध करा दिया गया है।भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जीविका के स्वयं सहायता समूहों को दिए गए ऋण से दीदियां आत्मनिर्भर बन रही हैं। और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने समय पर ऋण उपलब्ध कराने और विश्वास बनाए रखने के लिए बैंक का धन्यवाद किया।कार्यक्रम में सीजीएम के वी राजू ने कहा कि सहरसा जिले में जीविका समूहों की ऋण वापसी दर काफी सराहनीय है।उन्होंने बताया कि बैंक के पास स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं हैं । जो भी जीविका दीदी व्यक्तिगत रूप से ऋण लेना चाहती है।भारतीय स्टेट बैंक इसके लिए तत्पर है।इस अवसर पर जीएम उत्तर बिहार आर.नटराजन,डीजीएम भागलपुर, मनीष कुमार मिश्रा,आरएम सहरसा, सुधांशु रमण, जीविका के युवा पेशेवर शलोनी, कंसलटेंट आलोक कुमार और बीपीएम सत्तरकटैया श्वेता कुमारी आदि की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
SAHARSA NEWS | सहरसा,अजय कुमार : भारतीय स्टेट बैंक द्वारा जीविका दीदियों को 10 करोड़ का ऋण वितरण

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


