PURNIA NEWS : नगर निगम में जन सुराज पार्टी का पुनर्गठन, नई टीम को सौंपी गई जिम्मेदारियाँ

PURNIA NEWS : जन सुराज पार्टी ने अपने नगर निगम समिति का औपचारिक पुनर्गठन करते हुए संगठन को नई दिशा देने का प्रयास किया है। इस पुनर्गठन की घोषणा पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य आर.एन. सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बंटी यादव एवं जिला महासचिव डॉ. कृष्णमोहन ने संयुक्त रूप से की। नवीन समिति में अशुतोष बसंत को नगर अध्यक्ष, नीरज क्रांति को महासचिव, अमन कुमार को युवा अध्यक्ष, कल्याणी देवनाथ को महिला अध्यक्ष, मुजाहिद आलम को अभियान समिति संयोजक तथा अंबर कुमार शाह को मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, नौ सदस्यों को नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर प्रमंडल चुनाव समिति के सह-संयोजक संतोष सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी अमरनाथ उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष मंगल सिंह व महेन्द्र शाह, अनुमंडल युवा अध्यक्ष इरशाद पुर्णवी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठनात्मक मजबूती और नगर क्षेत्र में जनसंपर्क को धार देने के उद्देश्य से किया गया यह पुनर्गठन पार्टी के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon