PURNIA NEWS : एयरपोर्ट निर्माण कार्यों की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

PURNIA NEWS : पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों की प्रगति की आज निर्माण स्थल पर बिहार सरकार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार, मुख्यमंत्री सचिवालय के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ, नगर एवं विमानन निदेशक डॉ. निलेश रामचंद्र देवड़े, पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल, जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार, पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत और भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान अंतरिम टर्मिनल भवन, रनवे, एप्रन और एप्रोच रोड सहित तमाम निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने संबंधित अभियंताओं व संवेदकों को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित समय सीमा में पूर्ण हों। साथ ही, एयरपोर्ट को जोड़ने वाली सभी सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्यों को भी शीघ्रता से पूरा करने का आदेश संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को दिया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon