SAHARSA NEWS : बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग – रजिस्ट्रेशन की तिथि 9 जुलाई तक बढ़ी, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के निर्देश पर ग्रामीण प्रतिभाओं को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक लाने के उद्देश्य से आयोजित बिहार ग्रामीण क्रिकेट लीग (Bihar Rural Cricket League) के लिए खिलाड़ियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि अब 9 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 27 जून निर्धारित थी।

जिला क्रिकेट संघ के सचिव विश्वजीत बनर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि रजिस्ट्रेशन में खिलाड़ियों की बढ़ती रुचि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 13 से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी बिहार क्रिकेट संघ की वेबसाइट पर उपलब्ध ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से बिल्कुल निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon