SAHARSA NEWS : सेवा से समाज को रौशन कर रहे हैं रौशन माधव

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : कहते हैं सेवा ही असली धर्म है, शुक्रवार की देर रात एक तस्वीर सामने आई है।जिसमें एक युवक रौशन मिश्रा उर्फ माधव को देखा गया की रोड किनारे और ऐसा परिवार जो अपना जीवन यापन रोड किनारे कर रहे हैं,जिनके पास सोने के लिए कोई साधन नही है।वही उन परिवारों के बीच फोल्डेब्ल मच्छरदानी वितरण करते हुए देखा गया। सच में अपने लिए तो सब मुस्कुराते है कभी दूसरे की मुस्कुराहट बन कर देखिये दिल को काफी सकून मिलेगा। आज कई वर्षो से रौशन समाज सेवा करते नजर आ रहे हैं। स्लम एरिया में जा कर उनलोगो को स्नान कराना, वस्त्र देना, दवाई देना,ये इनका दिनचर्या हो गया है।

बता दूँ की विगत कई वर्षो से रौशन निचले पायदान के लोगो की आवाज बने हुए हैं।अपनी टीम रोटी बैंक के साथ भी लगातार 9 वर्षो से भोजन वितरण कराते आ रहे हैं। सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के बघवा निवासी रौशन कहते है की उनको इसी सेवा में सकून मिलता है। सच में रौशन समाज को रौशन कर रहें है।जिस रौशनी मे गरीब बेसहारा लाचार एवं निर्धन लोग प्रकाशित हो रहे है।जिसके लिए वे लोग रौशन को सच्चे हृदय से आशीर्वाद और दिल से दुआ दे रहे हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon