SAHARSA NEWS : ईश्वरीय विश्वविद्यालय का माउंट आबू से अभियान दल सहरसा पहुँच कराया मेडिटेशन

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की सह संस्थान राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के प्रशासक सेवा प्रभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से प्रशासकों की सेवार्थ निकला एक अभियान बिहार के अनेक स्थानों पर सेवा करता हुआ शनिवार को सहरसा पहुंचा। जहां प्रेक्षागृह, इलेक्ट्रिसिटी ऑफिस, नगर निगम, एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मियों ने कार्यक्रम का लाभ प्राप्त किया।अभियान में शामिल मुख्य प्रेरक वक्ता ज्योति बहन ने कहा कि हम अंग्रेज़ी के वॉच शब्द को अंडरलाइन कर स्वयं को तनावमुक्त व हर्षित बना सकते हैं। डब्ल्यू अर्थात् वर्ड्स। हमारे शब्द मधुर, नपे-तुले और कम हों। ए अर्थात् एक्शन। हमारे कर्म सुखदायी और प्रेरक हों। टी अर्थात् थॉट्स। हमारे विचार शुद्ध , सकारात्मक और शक्तिशाली हों। सी अर्थात् कैरेक्टर। हमारा चरित्र बेदाग़ और उच्च मानदंडों वाला हो। एच अर्थात् हैबिट्स।

पहले हम आदतों को बनाते हैं फिर आदतें हमें बनाती हैं। अपने शब्दों, कर्मों, विचारों एवं चरित्र पर ध्यान देकर हम अच्छी आदत का निर्माण कर सकते हैं जिससे हमारे श्रेष्ठ भाग्य का निर्माण होता है। मैं आत्मा हूँ- इस स्मृति से हमारा स्वयं पर शासन होता है और हम एक कुशल प्रशासन दे पाते हैं।स्नेहा बहन ने सभी को मेडिटेशन के द्वारा शांति का अनुभव कराया।भास्कर भाई ने कार्यक्रम का संचालन किया।सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने कार्यक्रम का लाभ उठाया। प्रेक्षागृह में दोनों एडीएम, नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त, एसबीआई क्षेत्रीय कार्यालय में मुख्य प्रबंधक एवं उप मुख्य प्रबंधक तथा विद्युत कार्यालय में एडीओ सहित अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण भी शामिल थे।अंत में अभियान में शामिल सभी अतिथियों का सम्मान समारोह बनगांव रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर आयोजित किया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon