आरएम कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता के विजेता को किया सम्मानित

सहरसा, अजय कुमार: राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डा. गुलरेज रोशन रहमान एवं महाविद्यालय के आइक्यूएसी संयोजक डॉ. ललित नारायण मिश्र ने ‘स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट (SFD)’ द्वारा आयोजित ‘चौथी राष्ट्रीय पर्यावरण युवा सांसद 2025-26’ के जोनल लेवल की भाषण प्रतियोगिता के विजेता बीसीए के छात्र कृष्ण कुमार को सम्मानित किया एवं उन्हें राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु शुभकामनाएं दी।

‘स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट’ के राष्ट्रीय संयोजक पायल राय एवं सह-संयोजक रामाकांत चौधरी ने पत्र जारी कर आगामी जोन-9, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, और पश्चिम बंगाल से चयन किये गये 25 प्रतिभागियों में कृष्ण कुमार के नाम को भी शामिल किया है। विकासार्थ विद्यार्थी एसएफडी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक राष्ट्रीय स्तर की प्रकल्प है जो छात्रों को पर्यावरण, संस्कृति, अर्थशास्त्र इत्यादि के सतत विकास की सही समझ देने और सामाजिक कार्यों, जैसे वृक्षारोपण, जल संरक्षण, और सामुदायिक विकास के माध्यम से सक्रिय करने का काम करती है।

प्राचार्य प्रो. गुलरेज ने कहा कि महाविद्यालय के छात्रों द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सम्मान प्राप्त किये जाने से न केवल महाविद्यालय का बल्कि विश्वविद्यालय का नाम भी रौशन होता है और ऐसे छात्र अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का काम करते हैं। आपकी यह सफलता प्रेरणादायक है और आप भविष्य में और भी बड़ी ऊंचाइयों को छुएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *