PURNIA NEWS : लावारिस पशुओं की सूचना पर सक्रिय हुआ प्रशासन, डीएम के निर्देश पर टेटगामा टोला में पहुंची पशुपालन टीम

PURNIA NEWS : पूर्णिया पूर्व प्रखंड के टेटगामा टोला में लावारिस पशुओं के भूखे रहने की सूचना मिलते ही जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार  ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला पशुपालन पदाधिकारी को मौके पर भेजने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर डॉ. चंद्र शेखर आजाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पशुओं की स्थिति की जांच की। जांच में पाया गया कि कुछ पशुपालक अपने पशुओं को लावारिस छोड़ कर चले गए थे।

पशुपालन विभाग द्वारा सभी भूखे पशुओं को चारा उपलब्ध कराया गया और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। साथ ही पशुओं की देखभाल के लिए मौके पर मजदूरों और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और संवेदनशीलता दिखाने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon