PURNEA NEWS: बैंक से पैसा निकालकर आ रहे युवक से 90 हजार की लूट, मामले की जांच में जुटी पुलिस

पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNEA NEWS बेखौफ बदमाशों ने हथियावके बल बैंक से रुपया निकालकर वापस घर लौट रहे एक युवक से 90 हजार रुपया लूट लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव रंजन लाल, अवर निरीक्षक विकास कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के छप्पन वार्ड एक निवासी मो० सुल्तान का पुत्र मो० नौशाद बड़हरी पंचायत के रघुनाथपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपया निकालकर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान चेथरिया और जावे गांव के बीच सुनसान रास्ते में अपाची बाइक पर सवार दो बदमाशों ने नौशाद के ऊपर अवैध हथियार से हमला कर उससे 90 हजार रुपया लूट लिया। बदमाशों के द्वारा रुपया लूटने और हमले से पीड़ित युवक बेहोश हो गया है। जिसका इलाज भवानीपुर स्थित एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी पाकर अस्पताल पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष संजीव रंजन लाल ने अस्पताल पहुंच पीड़ित युवक एवं उसके बड़े भाई से आवश्यक पूछताछ करने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *